औरंगाबाद, जनवरी 30 -- हसपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पीरु अंतर्गत मध्य सह उत्क्रमित विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोगी हित धारक मंच सदस्य शारदा कुमारी के द्वारा फाईलेरिया बीमारी से बचाव हेतु जगरूकता कार्यक्रम किया गया। बच्चों को फाईलेरिया, बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के साथ आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार, शारदा कुमारी, शोभा कुमारी, रामरूप प्रसाद तथा जिला प्रतिनिधि अमित कुमार उपस्थित रहे I रोगी हित धारक मंच सदस्य शारदा कुमारी ने फाईलेरिया बीमारी के बारे में बताया। कहा कि फाइलेरिया को आमतौर पर हाथी पांव के नाम से जाना जाता है l यह बीमारी मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। फाईलेरिया दूसरी सबसे ज्यादा विकलांग एवं कुरूपता कराने वाली बीमारी है। यह शरीर के और भी अ...