देवघर, फरवरी 11 -- देवघर, प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में मंगलवार को एमडीए कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सुंदर सिंह एवं बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से डीईसी एवं एल्बेंडाजोल टैबलेट खाकर किया। स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के साथ आमजन में भरोसा कायम करने का संदेश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सुंदर सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को एमडीए कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम फाइलेरिया जैसी गंभीर और अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी के उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग के सभी पात्र व्यक्तियों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की खुराक अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.