गाजीपुर, जुलाई 9 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करमपुर गांव के होनहार हॉकी खिलाड़ियों प्रहलाद राजभर और रोनित पाल का प्रतिष्ठित फाइव-ए-साइड हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ी अब चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। शिविर में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया जाएगा, जो 20 से 25 जुलाई तक ओमान के मस्कट में आयोजित यूथ एशियन फाइव-ए-साइड हॉकी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उत्तर प्रदेश से चयनित पांच खिलाड़ियों में करमपुर के प्रहलाद राजभर (स्ट्राइकर), रोनित पाल (मिडफील्डर) और वाराणसी के राहुल यादव शामिल हैं। करमपुर के दो खिलाड़ियों के चयन से पूरे गाजीपुर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, अनिकेत सिंह, मनोज सिंह, पूजा स...