कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फाइव ए साइड हॉकी इंटर स्कूल प्रतियोगिता का खिताब फतेहपुर की सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर ने पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से शिकस्त दी। एस्ट्रो टर्फ पर स्कूली खिलाड़ियों ने हॉकी खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन कर दनादन गोल किए और टीम को जीत दिलाई। शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से हॉकी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। लीग चरण में खेले गए मुकाबलों में जीत हासिल कर पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन, फतेहपुर की सरस्वती विद्या मंदिर, डीपीएस कल्याणपुर और कैंट बोर्ड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन की टीम ने 2-0 से कैंट बोर्ड और सरस्वती विद्या मंदिर टीम न...