श्रावस्ती, मार्च 7 -- फोटो नंबर 04- जिगनहरिया गांव के बीच भरा गंदा पानी05- घासफूस से पटी नालीगांव में भरा गंदा पानी, आने जाने में हो रही है परेशानीरतनापुर,संवाददाता। विकास खंड गिलौला ग्राम पंचायत चदरखा बुजुर्ग के मजरा जिगहनिया गांव में गंदा पानी भरा रहता है। इसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण करा कर और सीसी सड़क बना कर समस्या समाधान कराने की मांग की है।जिगहनिया गांव में लगभग 15 साल पहले ग्राम प्रधान की ओर से खड़ंजा का निर्माण कराया था। इसके बाद किसी प्रधान की ओर से कोई कार्य नहीं कराया गया। पूर्व प्रधान ने नाली का निर्माण नहीं कराया था। लोगों के घर का पानी मुख्य मार्ग पर भरा रहता है। जिससे गांव के बच्चे आए दिन उसमें गिर जाते हैं। इस गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही गांव ...