सीतामढ़ी, जून 11 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। पुलिस विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया और अभिलेख सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई है। आपराधिक मामलों में नाम आने के बावजूद तीन नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के सेवा अभिलेख निर्णय के लिए समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने के मामले को एसपी अमित रंजन ने गंभीरता से लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिसकर्मियों का निलंबन जारी आदेश के अनुसार, सिपाही पद पर नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाही/1207 रंजन कुमार, प्रशिक्षु सिपाही/1272 कुन्दन कुमार और प्रशिखु सिपाही/1318 छोटे सरकार के सेवा अभिलेखों की समीक्षा की गई। जांच के दौरान उनके चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन प्रतिवेदन में संबंधित जिलों में दर्ज आपराधिक मामलों का उल्लेख पाया गया। मामले में यह भी सामने आया कि इन तीनों ...