फाइल का झंझट खत्म होगा, एक नेटवर्क पर आएंगे अस्पताल
वाराणसी, सितम्बर 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इलाज के लिए मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जाता है तो उसकी पुरानी जांच, बीमारी और इलाज का रिकॉर्ड साथ ले जाना बड़ी चुनौती होती है। कई बार पुरानी रिपोर्ट नहीं मिलने से जांच दोबारा करानी पड़ती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को एक डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी हो रही है।
कार्यशाला का आयोजन रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की कार्यशाला में इस पर मंथन हुआ। कार्यशाला में तीन मंडलों के स्वास्थ्य अधिकारियों, सरकारी अस्पतालों, निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें अधिक से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एबीडीएम से जोड़ने और मरीजों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के इस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.