लखनऊ, फरवरी 26 -- सिसेंडी में पंचायत सचिव की गलत रिपोर्ट ने बुजुर्ग दंपति जय नरायन व राम दुलारी को कागजों में मृत घोषित कर दिया था। जिससे बुजुर्ग दंपति की पेंशन बंद हो गई। दंपति पेंशन दोबारा शुरू करने के लिए मोहनलालगंज ब्लॉक से लेकर समाज कल्याण विभाग तक चक्कर लगा रहे थे। कुछ दिन पहले पता चला की तत्कालीन पंचायत सचिव ने दोनों को सत्यापन में मृत दिखा दिया है। जिसके बाद दंपति ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से गुहार लगाई थी। जिसके बाद एडीओ समाज कल्याण ने जांच कर कागजों में बुजुर्ग दंपति को जिंदा कर रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी। साथ ही बीडीओ ने मृत दिखाने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी है। सिसेंडी कस्बे में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग बढई (कारपेंटर) का काम करते थे। लेकिन उम्र के साथ काम मिलना बंद हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.