फाइलों में अटका नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने वाला एफएनजी एक्सप्रेसवे
फरीदाबाद, जुलाई 14 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे परियोजना फाइलों से निकलकर धरातल पर नहीं आ पा रही है। एक वर्ष से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद परियोजना के लिए बजट मंजूरनहीं हो सका है। मंजूरी नहीं मिलने के कारण एनसीआर की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एफएनजी एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाओं में शामिल माना जाता है। इसके निर्माण से फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के बीच सीधा और तेज संपर्क स्थापित होगा। साथ ही दिल्ली के रास्ते गुजरने वाले वाहनों की संख्या में भी कमी आएगी, जिससे राजधानी पर ट्रैफिक का दबाव घटने की उम्मीद है। औद्योगिक, व्यावसायिक और लॉजिस्टिक्स क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.