रुडकी, दिसम्बर 24 -- फर्जी सड़क निर्माण प्रकरण में तात्कालिक ग्राम विकास अधिकारी ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिन फाइलों के आधार पर सड़क निर्माण के भुगतान दर्शाए गए हैं, उनमें से कई पर उनके हस्ताक्षर मौजूद ही नहीं हैं। वहीं कुछ फाइलों पर उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई है। ग्राम विकास अधिकारी का आरोप है कि बिना उनकी जानकारी और स्वीकृति के अभिलेख तैयार किए गए तथा कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर धनराशि निकली गई है। अधिकारी का कहना है कि यदि हस्ताक्षरों की विधिवत जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.