गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ई-आफिस का संचालन शुरू हो गया है। इस इंतजाम में फाइलों की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। कर्मचारी फाइल तैयार कर उसे आनलाइन संबंधित अधिकारी के पास भेजेंगे। कालेज व नेहरू अस्पताल के अधिकारी डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से फाइल को स्वीकृत कर आगे बढ़ाएंगे। इससे फाइलों के निस्तारण में समय की बचत होने के साथ ही कर्मचारियों की भागदौड़ भी कम होगी। अब तक कालेज में किसी प्रस्ताव, भुगतान, अवकाश, प्रशासनिक स्वीकृति या अन्य दूसरे कार्यों से संबंधित फाइल को लेकर कर्मचारी एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक दौड़ लगाता था। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि ई-आफिस लागू होने के बाद फाइल तैयार होने से लेकर उसके निस्तारण तक की प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफार्म पर होगी। संबंधित अधिकारी को आनलाइन...