सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- शिवहर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 फरवरी से आयोजित सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित कि गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, रणनीति एवं अंतरविभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का विमोचन भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए गए। सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आशा कार्यकर्ताओं एवं डीए दल कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.