लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए जिला में 10 से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान के सफलता के लिए रविवार को सदर अस्पताल में सीफार के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन सभी आगंवाडी केन्द्र पर किया जाएगा। जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे। जीविका के सभी सदस्य को भी मेगा कैंप में दवा खिलाया जाना है।...