मोतिहारी, जनवरी 31 -- रक्सौल , एक संवाददाता। आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रक्सौल पीएचसी परिसर में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीडीओ जय प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में अभियान को जन-आंदोलन बनाने और फाइलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बैठक में कहा कि इस 17 दिवसीय अभियान के दौरान दो वर्ष से ऊपर के सभी आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के शुरुआती 14 दिनों तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खि...