देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम देवघर द्वारा फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम एमडीए 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन सभी बूथों पर लोगों को दवा खिलाई गई। सीएचसी जसीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 मुस्लिम टोला संथाली के बूथ पर सेविका गायत्री गुप्ता और स्वयंसेवक संजय गुप्ता द्वारा महिला, पुरुष और बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा खिलाई गई। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 2 से 5 वर्ष तक के 20 बालक और 17 बालिका, 6 से 14 वर्ष के 11 बालक और 7 बालिका व 15 वर्ष से अधिक उम्र के 15 पुरुष और 8 महिलाओं को दवा खिलाई गई। कहा कि प्रथम दिन बूथ पर कुल 78 लोगों को अपने सामने दवा खिलाई गई। साथ ही बुधवार से घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। कहा कि 25 फरवरी तक फाइलेरिया मु...