सीतामढ़ी, मई 13 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के पिपराही प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनकौल में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों के बीच रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता निवारण (एमएमडीपी) किट का वितरण किया गया, ताकि मरीज घर पर ही अपने पैरों और घावों की समुचित देखभाल कर सकें। कार्यशाला की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खुशबू कुमारी ने की।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा फाइलेरिया मरीजों को हाथी पांव की नियमित सफाई, सूजन को कम करने के उपाय तथा संक्रमण से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 15 मई से शुरू होगा फाइलेरिया संक्रमण का वैज्ञानिक सर्वेक्षण चिकित्सकों ने बताया कि समय पर देखभाल और साफ-सफाई अपनाने से इस बीमारी क...