फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट
जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोहड़ा और पतहना में गुरुवार को फाइलेरिया मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन तथा दिव्यांगता रोकथाम शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुशील स्थाना, सीएचओ आरती, आरती बिंद, क्षेत्रीय आशा संगिनी और एएनएम के सहयोग से फाइलेरिया मरीजों को प्रशिक्षण देकर एमएमडीपी किट वितरित की गई। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर जनित संक्रामक रोग है। फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन और मच्छरों से बचाव कर इसके संक्रमण से बचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.