जौनपुर, जून 2 -- जौनपुर, संवाददाता। फाइलेरिया लिंफोडिमा मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम प्रशिक्षण शिविर सोमवार को ब्लॉक मुफ्तीगंज के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवकली में आयोजित किया गया। इस दौरान फाइलेरिया मरीजों को साफ-सफाई, प्रभावित अंगों की नियमित धुलाई, व्यायाम, उचित आकार के चप्पल-सैंडल पहनने, कटने-जलने अथवा चोट से बचाव तथा एक्यूट अटैक के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन) किट वितरित की गई। इसी क्रम में सोंधी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश यादव तथा डीओ पाथ अमरेश कुमार के सहयोग से नौ मरीजों को प्रशिक्षण देकर एमएमडीपी किट प्रदान की गई। बक्सा ब्लाक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरपुर और गैरीकला में भी फाइलेरिया मरीज...