छपरा, सितम्बर 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता जिले में लिम्फेटिक फाइलेरिया से जूझ रहीं महिलाओं के लिए सरकार ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत खासतौर पर लिम्फेटिक फाइलेरिया से पीड़ित महिला मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर बल दिया गया है। फाइलेरिया एक दीर्घकालिक क्रोनिक रोग है। फाइलेरिया से ग्रसित कई महिलाओं को उच्च रक्तचाप, डायबिटीज़ और एनीमिया जैसी अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और अन्य नामित संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा...