सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- बांसी। फाइलेरिया जागरुकता अभियान 2026 के तहत रतन सेन डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वामी विवेकानन्द इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने फाइलेरिया बीमारी के बारे में जानकारी दी। रानी लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया एक पैरासाइट डिजिज है, जो निमेटोड कीड़े परजीवी मच्छरों की प्रजातियों के काटने से होता है। इस दौरान डॉ. विनोद यादव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, प्रवेश दूबे, राजेश कुमार शर्मा, राजेश सिंह, धु्रवपति यादव आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.