फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम की दी जानकारी
भागलपुर, फरवरी 26 -- राज्य स्वास्थ्य समिति, स्वास्थ विभाग, बिहार सरकार के द्वारा पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में फाइलेरिया के रोकथाम के लिए मुरारका कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें फाउंडेशन की तरफ से विजय कुमार (प्रोग्राम लीडर), शीतल पंडित (प्रोग्राम ऑफिसर), अमित कुमार ने फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम के संदर्भ में छात्रों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्रा के अलावे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र तिवारी, पूर्व प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र प्रसाद सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.