फाइलेरिया प्रभावित 15 मरीजों को मिला दिव्यांगता प्रमाणपत्र
गुमला, सितम्बर 5 -- गुमला। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लसीका फाइलेरिया से प्रभावित 15 पात्र मरीजों के बीच दिव्यांगता प्रमाणपत्र वितरित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रमाण-पत्र मिलने से लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, शिक्षा व रोजगार में आरक्षण तथा यात्रा रियायत समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।कार्यक्रम के आयोजन में पिरामल फाउंडेशन, गुमला की टीम ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.