भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया कि दवा सेवन से वंचित लोगों के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिला के सभी प्रखंडों में 13 मार्च के दौरान मॉपअप राउंड चल रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 10-28 फरवरी तक भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) चला। तब प्रत्यक्ष रूप से जिले भर में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत कवरेज की प्राप्ति के लिए ऐसे क्षेत्र जहां अभी तक लोगों ने फाइलेरिया की दवा का सेवन नहीं किया है। वहां अभियान चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया की दवा के रूप में एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट...