शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- जिले में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए 10 से 28 फरवरी तक सामूहिक औषधि सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के संबंध में शुक्रवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि एमडीए अभियान के अंतर्गत चयनित 13 ब्लॉक जतीपुर, खुदागंज, निगोही, सिंधौली, पुवायां, जलालाबाद, कटरा, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, शहरी क्षेत्र में फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां योग्य लाभार्थियों को खिलाई जाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में लगभग 125-130 लोगों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ ड़ा विवेक मिश्रा ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को समयबद्ध एवं गु...