इटावा औरैया, जुलाई 4 -- इटावा। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमओ कार्यालय के आयुष्मान सभागार में चिकित्सकों, बीसीपीएम, बीपीएम, लैब टेक्नीशियन एवं हेल्थ एजुकेशन आफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की रणनीति, रोग की पहचान, उपचार, बचाव और जनजागरूकता गतिविधियों के प्रति प्रशिक्षित करना था जिससे वर्ष 2027 तक भारत को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके।

प्रशिक्षण का शुभारंभप्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डा. बीके सिंह ने किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान को पूरी जिम...