भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले को फाइलेरिया बीमारी से मुक्ति और छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षा विभाग और पिरामल फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव, स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण और 10 फरवरी से दवा सेवन का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत सबौर, इस्माईलपुर, जगदीशपुर, नारायणपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर और खरीक प्रखंड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को बताया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी है, जिसे समय पर दवा और साफ-सफाई से रोका जा सकता है। बच्चों को कहा गया कि वे अपने परिवार और समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाएं। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.