गिरडीह, दिसम्बर 25 -- गांडेय। गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित सीएचसी परिसर स्थित सभागार में बुधवार को फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर सीएचसी प्रभारी अबु कासिफ हसन ने सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। फाइलेरिया रोकथाम का अभियान प्रखंड स्तर में 10 से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। बैठक में सीएचसी की डा मोनिका ने फाइलेरिया के लक्षण एवं उसके रोकथाम पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डाक्टर मोनिका ने कहा कि उक्त अभियान के तहत सीएचसी के कर्मी ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा खिलायेंगे। मौके पर बीपीएम मोहन प्रसाद, अजय सिन्हा, हीरालाल वर्मा, सौरभ कुमार, हीरालाल टुडू, रमेश मुर्मू, केशव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.