श्रावस्ती, जून 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। फाइलेरिया संक्रमण की वर्तमान स्थिति जानने और आगामी नियंत्रण रणनीति तय करने के लिए नौ से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा। सर्वे से पहले सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण सीएमओ सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रक्त नमूना लेने, स्लाइड तैयार करने, रिकॉर्ड रखने तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के निष्कर्षों के आधार पर यह आकलन किया जाएगा कि जिले के किन क्षेत्रों में फाइलेरिया संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। सर्वे के लिए जिले के चार विकास खंडों से तीन-तीन गांवों का चयन किया गया है। इनमें इकौना ब्लॉक के मदारा...