मुंगेर, फरवरी 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। मध्य विद्यालय मिल्क जोरारी के आधे दर्जन बच्चों की फाइलेरिया की दवा खाने से तबीयत दोबारा बिगड़ गई। सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवेज अख्तर ने एंबुलेंस गांव भेजकर सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया एवं जरूरी दवाइयां दी। प्रधानाध्यापक कमल यादव ने बताया कि, गुरुवार को बच्चों को फाइलेरिया की दवा दी गई थी, जिसमें एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। उक्त बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया गया था। सभी बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। शुक्रवार को उनमें से शोभा कुमारी, उषा कुमारी,स्वीटी, अंजलि ,दिव्यांशु एवं शिवम की फिर से तबीयत खराब हो गई। इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है। इधर मकवा...