भभुआ, फरवरी 26 -- बोले चिकित्सक, सीएचसी में इलाज के बाद सभी हो गईं स्वस्थ दवा खाने के बाद उल्टी व चक्कर आने पर फाइलेरिया के लक्षण् (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोबरछ में गुरुवार को फारलेरिया की दवा अलवेंडाजोल खाने से गुरुवार को सात छात्राएं बीमार हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजन चिंतित दिखे। वह शोरगुल भी कर रहे थे। इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। अस्पताल से गोबरछ स्कूल में एंबुलेंस भेजी गई। विद्यालय से सात छात्राओं को इलाज के लिए भेजा गया। जिन छात्राओं का अस्पताल में इलाज किया गया उनमें करिश्मा कुमारी, राशि कुमारी, नंदनी कुमारी, स्तुति कुमारी, अनुष्का कुमारी, रोशनी कुमारी, चांदनी कुमारी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मंजर हुसैन द्वारा उक्त बच्चियों को इलाज किया ग...