छपरा, फरवरी 26 -- 23 मशरक सीएचसी में बीमार छात्राओं का इलाज करते डॉक्टर मशरक। एक संवाददाता मशरक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियरभुक्का तथा बोर्ड मिडिल स्कूल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन के बाद गुरुवार को कुछ छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को निर्धारित मात्रा में दवा खिलाई गई थी। दवा सेवन के कुछ देर बाद ही कुछ बच्चों को चक्कर, उल्टी ठंड लगनें और घबराहट की शिकायत होने लगी। स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रशासन द्वारा तुरंत अभिभावकों को सूचना दी गई तथा प्रभावित छात्रों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लाया गया।जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनंत नारायण कश्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.