समस्तीपुर, फरवरी 20 -- सरायरंजन। प्रखंड के खजुरी पंचायत के वार्ड 10 में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बीडीओ सुनील कुमार ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां लोगों ने दवा के सेवन से इनकार कर दिया था। भ्रमण के दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें जानकारी दी कि फाइलेरिया एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है, जो संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलती है और इसके लक्षण प्रकट होने में 10 से 15 वर्ष तक लग सकते हैं। ग्रामीणों का संशय दूर करने के लिए उन्होंने स्वयं और अपने परिवार द्वारा दवा सेवन का उदाहरण दिया, जिससे प्रभावित होकर अनेक लोगों ने तुरंत दवा का सेवन किया। इस अभियान में पिरामल फाउंडेशन के सुबोध कुमार, डब्ल्यू एचओ मॉनिटर, आशा कार्यकर्ता रजनी कुमारी व रंजू देवी और आशा फैसिलिटेटर अनिला कुमारी की महत्...