बांका, मार्च 12 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की सिलजोरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कसई में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। दवा खाने के कुछ ही देर बाद करीब आधा दर्जन बच्चों को चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पंचायत के उपमुखिया शिवप्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चांदन भेजा गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में सीएचओ और आशा कार्यकर्ता द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई थी। दवा खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को...