गिरडीह, फरवरी 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि फाइलेरिया की दवा का उपयोग करें। दवा को फेंके नहीं। दवा उपयोग करने से ही फाइलेरिया का उन्मूलन संभव है। कर्णपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को एमडीए कार्यक्रम उद्घाटन के अवसर पर डीडीसी ने उक्त बातें कही। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर डीडीसी ने फाइलेरिया रोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि मच्छर काटने के बाद फाइलेरिया तुरंत प्रभावी नहीं होता है। इससे लंबे समय के बाद लोग प्रभावित होते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए फाइलेरिया का डोज अवश्य लेना चाहिए। इस डोज के सेवन करने से फाइलेरिया से बचा जा सकता है और इसका उन्मूलन हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फाइलेरिया की गोली को बर्बाद नहीं करें इसे अवश्य ही सेवन करें। डीडीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.