सीवान, सितम्बर 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हसनपुरा प्रखंड में 29 सितंबर से नाइट ब्लड सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर एक सेंटिनल और दो रैंडम साइट का चयन किया गया है। चयनित तीनों स्थलों पर रात में रक्त पट्ट संग्रह कर फाइलेरिया संक्रमण की जांच की जाएगी। प्रत्येक साइट से 300 लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। इस तरह कुल 900 लोगों के रक्त नमूने संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नाइट ब्लड सर्वे का विवरण नाइट ब्लड सर्वे के तहत रक्त संग्रह का कार्य रात 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। इसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। फाइलेरिया के परजीवी की मौजूदगी की जांच के लिए रात में ही रक्त संग्रह किया जाता है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ...