बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया,एक संवाददाता। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित यह अभियान जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।जिसका उद्देश्य फाइलेरिया का उन्मूलन कर जिले को रोगमुक्त बनाना है।उक्त बातें जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कही। वे मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। डीएम ने नगर के वार्ड 32 मंशा टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 45 पर फाइलेरिया रोधी दवा डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल का सेवन कर तथा अन्य लाभुकों को दवा खिलाकर मेगा कैंप का विधिवत शुभारंभ किया पश्चिमी चंपारण जिले में प्रखंड बेतिया एवं चनपटिया के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिले में आयोजित इस मेगा अभियान के अंतर्गत कुल 4100 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं। अभियान को सफलतापू...