लखीसराय, फरवरी 10 -- सूर्यगढ़ा। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार से चलने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। आशा कार्यकर्ताओं को संबंधित क्षेत्र के गांवों में प्रत्येक घर का परिभ्रमण करते हुए दीवार मार्किंग तथा संख्या लिखते जाना है। चूल्हे के हिसाब से घर की संख्या होगी। दवा खिलाने वालों की संख्या आदि के विवरण देने का निर्देश कार्डिनेटर राजेश प्रमाणिक ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...