सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- चोरौत,। सीएचसी में सोमवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्राभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभूति भूषण के निर्देशन में स्वास्थ्य प्रबंधक साक्षी कुमारी की उपस्थिति में 12 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर 29 टीम का गठन किया गया। गठित टीम में आशा कार्यकर्ता व एएनएम के बीच दवा वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक साक्षी कुमारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पंचायत में मंगलवार से यह अभियान शुरु हो रहे जो बारह दिनों तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ सभी एचडब्लूसी, एपीएचसी, एचएससी पर प्रतिनियुक्ति सीएचओ, एएनएम के बीच डीइसी व एल्बेंडाजोल की टैबलेट दवा वितरण करना है। मौके पर उपस्थित डॉ अर्जुन कुमार ने कहा कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को दवा नही देना है। दो से पांच...