जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिले के सभी ब्लॉकों से अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें डब्ल्यूएचओ से डॉ. मंजीत कुमार, पाथ से डॉ. सिद्धार्थ दत्ता, अमरेश कुमार, पीसीआई से शिवम दुबे समेत मलेरिया-फाइलेरिया विभाग के अधिकारी और निरीक्षक मौजूद रहे। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव और डॉ. सिद्धार्थ दत्ता ने पीपीटी के माध्यम से फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, प्रसार और...