जामताड़ा, अप्रैल 17 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि प्रखंड विकास कार्यालय नारायणपुर में गुरुवार को बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले फोकल एमडीए/आईडीए अभियान की तैयारी एवं संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए प्रखंड के भागाबांध, चंदाडीह-लखनपुर, माल्वा एवं दिघारी गांवों में विशेष रूप से दवा वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव को करें जागरूक बताया कि सरकार द्वारा एमडीए/आईडीए अभियान के अंतर्...