सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में फाइलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक ककराही एवं घोरावल में10 से 25 फरवरी तक एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को डीईसी, आइवरमेक्टिन एवं एल्बेन्डाजोल की दवा आयु वर्ग के अनुसार खिलाई जाएगी। दवा वितरण के लिए कुल 573 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। ये टीमें सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रतिदिन लगभग 20 से 25 घरों में जाकर दवा खिलाएंगी। अभियान की निगरानी के लिए कुल 106 सुपर...