बोकारो, फरवरी 13 -- कथारा। केबी कालेज बेरमो में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य ने कहा कि फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन रैली का मुख्य उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाली इस लाइलाज बीमारी के प्रति जागरूक करना और 10 से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाली सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि भारत से इस बीमारी को खत्म किया जा सके। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा हाथीपांव लाइलाज है पर बचाव मुमकिन है। रैली के माध्यम से लोगों को आसपास सफाई रखने और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि जनसहभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.