चतरा, जून 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया गया है। फाइलेरिया रोग की पहचान के लिए चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित जयसवाल के दिशा निर्देश पर रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में पहली रात सोमवार को फाइलेरिया रोग की पहचान हेतु पीतीज गांव में लोगों को रक्त संग्रह हुआ । इस कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन आंशू रंजन, सीमांत बाउरी ,धीरज कुमार , एएनएम संगीता कुमारी समेत अन्य की मौजदगी में हुआ। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया फाइलेरिया रोग की पहचान हेतू पड़रिया गांव के 50 लोगों का रक्त संग्रह किया गया । यह भी पढ़ें- नाईट ब्लड सर्वे को लेकर ग्राम सभा का आयोजन, 300 लाभार्थियों का किया जाएगा रक्त पट संग्रह लोगों को फाइलेरिया रोग की पहचान के लिए रक्त का नमू...