बलिया, फरवरी 18 -- नगरा। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के पहले एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन जागरुकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का जत्था महाविद्यालय से निकलकर अपने गोद लिए गए गांव मलिन बस्ती सचितापुर पहुंची। यहां मंदिर परिसर की सफाई की और ग्रामीणों में स्वच्छता का अलख जगाया बाद मलिन बस्ती के लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। बचाव ही इसका इलाज है। इस मौके पर संयोजक प्रदीप मिश्रा, शोभा मिश्रा, डॉ. प्रभा सिंह, प्रवीण, अनुज गुप्त, विश्वजीत सिंह, नागेन्द्र सिंह, यास्मीन बानो, सत्यभामा सिंह आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.