कानपुर, मई 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गठित जिला कोर ग्रुप डीसीजी सदस्यों को फाइलेरिया परीक्षण और उपचार को लेकर नये दिशा निर्देशों पर कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी गई। सीएमओ ने कहाकि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। इसके बचाव और उपचार के लिये लोगों को जागरुक करना होगा। यह भी पढ़ें- हसपुरा: शिविर में 44 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्रकार्यशाला का उद्घाटन इस दौरान सीएमओ डा. एके सिंह ने एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह, डीएमओ मारुति दीक्षित सहित सीएचओ फाइलेरिया मरीज एवं डीसीजी सदस्यों के साथ घोषणा पत्र का विमोचन कर ग्रुप का शुभारंभ किया। सीएमओ कहाकि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। यह विकलांगता का विश्व में दूसरा कारक है। जिन क्षेत्रों में एएएम स्तर पर सीएचओ पीएसपी गठित है वहां पर एमडीए अभियान क...