रांची, अप्रैल 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सिल्ली अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य सहिया, एएनएम एवं अन्य कर्मियों को अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एमपीडब्ल्यू सुरेंद्रनाथ महतो एवं ब्रजकिशोर महतो ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया बीमारी, उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- 20 अप्रैल से जिले के सभी प्रखण्डों आयोजित होगी फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम इस...