औरंगाबाद, फरवरी 11 -- हसपुरा प्रखंड के छात्राओं ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बुधवार को हसपुरा और पचरुखिया बाजार में जागरूकता रैली निकाली। बाजार समेत सभी मुहल्ले का भ्रमण कर छात्राओं ने इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया। रैली में संदेश दिया गया कि 10 फरवरी से फाइलेरिया रोधी दवा सेवन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सचिव विपिन कुमार और अध्यक्ष विकास कुशवाहा ने ग्रामीणों से अभियान में भाग लेने और दवा अवश्य सेवन करने की अपील की। रैली के दौरान छात्राएं हाथों में जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। रैली में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...