प्रयागराज, मार्च 17 -- संचारी अभियान के तहत मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. एके तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा की गई। बैठक में सभी सीएचसी व पीएचसी को निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकत्रियों के पास मलेरिया जांच की किट, ओआरएस का पैकेट और जिंक टैबलेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। संचारी रोगों में मात्र स्क्रब टाइफस के रोगी मुख्य रूप से अधिक मिल रहे हैं। जनवरी में मलेरिया का जिले में एक मरीज मिला है। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अधीक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.