गढ़वा, फरवरी 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने गुरुवार को सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 10 से 25 फरवरी तक संचालित अभियान की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 2 लाख 18 हजार 665 के विरुद्ध एक लाख 11 हजार 960 लोग दवा खा चुके हैं, बाकी शेष लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि दवा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.