देवघर, फरवरी 9 -- सारठ,प्रतिनिधि। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ द्वारा प्रखंड क्षेत्र में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा जो 25 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर विभागीय स्तर पर स्वास्थ्य सहिया द्वारा जागरुकता रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मौके पर डॉ.प्रज्ञा भगवती ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में 400 सौ बूथ एवं आठ सौ दवा प्रशासक, 76 दवा पर्यवेक्षक, 5 दवा माॉनिटर और दो रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। 10 फरवरी को बूथ पर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी और 11 फरवरी से स्वास्थ्य टीम द्वारा घर -घर भ्रमण कर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बीमारी को जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके प्रति सतर्कता ही सबसे बेहतर इलाज है। मौके पर बीपीएम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.